Download Mobile App Download Now
Join WhastsApp Group Join Now

लोक देवता हड़बूजी व मेहाजी (Lok Devta Hadbuji ve Mehaji) Notes and महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर

Post Update: October 17, 2022
लोक देवता हड़बूजी  व मेहाजी (Lok Devta Hadbuji ve Mehaji) Notes and महत्वपूर्ण प्रश्न व उनके उत्तर

हड़बूजी साँखला

  • जन्म स्थान – भुंडेल, नागौर
  • पिता - मेहाजी सांखला (भुंडेल, नागौर)।
  • मौसेरे भाई - बाबा रामदेवजी 
  • गुरु - बालीनाथ।
  • सवारी - सियार 
  • ज्ञाता - शकुन शास्त्र
  • पुजारी – साँखला राजपूत
  • प्रमुख पूजा स्थल -  बैंगटी गाँव
  • यहाँ हड़बूजी की गाड़ी (छकड़ा या ऊँट गाड़ी) की पूजा होती है। इस गाड़ी में हड़बूजी विकलांग गायों के लिए दूर-दूर से घास भरकर लाते थे।
  • राव जोधा ने इन्हें बेंगटी गाँव (फलौदी) भेंट किया। इसी गाँव में हड़भूजी का मंदिर है जहाँ हड़भूजी की गाड़ी सुरक्षित रखी हुई है, जिसकी पूजा की जाती है।

मेहाजी मांगलिया

  • जन्म – कृष्ण जन्माष्टमी (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी)
  • सवारी – किरड़ काबरा घोड़ा। 
  • ये जैसलमेर के राव राणंगदेव भाटी से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।
  • प्रमुख पूजा स्थल - बापिणी गाँव (ओसियां, जोधपुर) में 
  • मेला - कृष्ण जन्माष्टमी (भाद्रपद कृष्ण अष्टमी) को मेला भरता है।
  • इनका जन्म पंवार क्षत्रिय परिवार में हुआ था किंतु पालन-पोषण अपने ननिहाल में मांगळिया गोत्र में हुआ था। इसलिए से मेहाजी मांगळिया के नाम से प्रसिद्ध हुए।
  • मण्डोर शासक राव चूंडा के समकालीन थे।

Q 1. लोक देवता हड़बूजी (हड़बूजी साँखला) का जन्म कहाँ हुआ था?

  1. भुड़ेल (भूंडोल), नागौर
  2. रुणेचा, जैसलमर
  3. फलौदी, जोधपुर
  4. पोकरण, जैसलमेर

Q 2. राजस्थान का वह कौनसा एकमात्र लोकदेवता है जिसकी पूजा लकड़ी से बनी गाड़ी के रूप में की जाती है?

  1. रामदेवजी
  2. मेहाजी
  3. तेजजाी
  4. हड़बूजी

Q 3. लोक देवता हड़बूजी मारवाड़ के किस शासक के समकालीन थे?

  1. सवाई मानसिंह
  2. महाराजा गंगा सिंह
  3. राव जौधा
  4. मालदेव

Q 4. सगुन शास्त्र ज्ञाता लोक देवता हड़बूजी का वाहन था?

  1. नीली घोड़ी
  2. सियार
  3. नीला घोडा
  4. शेर

Q 5. हड़बूजी के गुरु का नाम क्या था?

  1. तल्लीनाथ
  2. गोरखनाथ
  3. रामदेव
  4. बालीनाथ

Q 6. हड़बूजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

  1. खड़नाल या खरनाल (नागौर)
  2. आसींद, भीलवाड़ा
  3. सामियाना मेड़ता (नागौर)
  4. बेंगटी गाँव, फलौदी तहसील, जोधपुर

Q 7. लोक देवता हड़बूजी का मेला कहाँ भरता है?

  1. नगला जहाज गाँव (भरतपुर)
  2. कोलूमण्ड, जोधपुर
  3. साथूं गाँव (जालोर)
  4. बेंगटी गाँव, फलौदी तहसील, जोधपुर

Q 8. मेहाजी मांगलिया किस शासक के समकालिन थे?

  1. सवाई मानसिंह
  2. महाराजा गंगा सिंह
  3. मालदेव
  4. मारवाड़ शासक राव चूंड़ा

Q 9. राजस्थान के किस लोक देवता को मांगलिया समाज अपना कुलदेवता (ईष्ट देव) मानता है?

  1. गोगाजी
  2. तेजाजी
  3. रामदेव
  4. मेहाजी मांगलिया

Q 10. मेहाजी मांगलिया का जन्म स्थल कहाँ है?

  1. मारवाड़
  2. जोधपुर
  3. बीकानेर
  4. जालोर

Q 11. मेहाजी मांगलिया के घोड़े का क्या नाम था?

  1. लीलागर
  2. किरड़ काबरा
  3. लीलण घोड़ी
  4. केसर काल्मी

Q 12. लोक देवता मेहाजी मांगलिया का मंदिर कहाँ स्थित है?

  1. खड़नाल या खरनाल (नागौर)
  2. आसींद, भीलवाड़ा
  3. कोलूमण्ड, जोधपुर
  4. बापणी गाँव, जोधपुर

Q 13. राजस्थान के किस लोक देवता के बारे में यह माना जाता है की उनकी पूजा करने वाले भोपे की वंश वृद्धि नहीं होती है?

  1. गोगाजी
  2. तेजाजी
  3. रामदेव
  4. मेहाजी मांगलिया
No Comment
Add Comment
comment url