Post Update: October 17, 2022
एम.एस. वर्ड शॉर्टकट की
स्टैण्डर्ड टूलबार की-बोर्ड शॉर्टकट
टूल्स का नाम |
की-बोर्ड ऑपरेशन |
कार्य विवरण |
Open (File menu) |
Ctrl+O |
यह चुने गए फाइल को खोलता है। |
Print (File menu) |
Ctrl+P |
चुने गए फाइल या दस्तावेज को प्रिन्ट करने के लिए प्रयुक्त होता है। |
Save (File menu) |
Ctrl+S |
यह फाइल को उसके नाम, स्थान तथा फॉर्मेट के साथ सेव (Save) करने का कार्य करता है। |
New Blank Document |
Ctrl+N |
इससे टेम्पलेट आधारित फाइल या नयी खाली फाइल बनायी जाती है। |
Print Preview (File menu) |
Ctrl + F2 |
फाइल को प्रिन्ट करने से पहले उसे देखना कि वह प्रिन्ट के बाद कैसा दिखेगा। |
Spelling and Grammar (Tools menu) |
F7 |
यह किसी सक्रिय दस्तावेज में व्याकरण तथा स्पेलिंग की जाँच करने का कार्य तथा गलती (error) को दूर करने हेतु सुझाव देने का कार्य करता है। |
Cut (Edit Menu) |
Ctrl+X |
यह किसी टेक्स्ट या चित्र को सक्रिय दस्तावेज़ से हटाता है। |
Copy (Edit Menu) |
Ctrl+C |
यह किसी टेक्स्ट या चित्र को Copy करने के लिए प्रयुक्त होता है। |
Paste (Edit Menu) |
Ctrl+V |
Copy किए गए सामग्री को इच्छित स्थान पर रखने (Paste करने) का कार्य करता है। |
Undo (Edit Menu) |
Ctrl+2 |
पूर्व में किए गए किसी कार्य या कमाण्ड को समाप्त करता है। |
Redo (Edit Menu) |
Ctrl+Y |
Undo की क्रिया को समाप्त करता है। |
Hyperlink |
Ctrl+K |
इसके द्वारा चयनित हाइपर लिंक को Edit किया जाता है या नए हाइपरलिंक को डाला जाता है। |
Tables & Borders |
- |
यह टेबल्स तथा बॉर्डर टूलबार को दिखलाता है। |
Insert Tables |
- |
किसी टेबल को बनाया एवं प्रविष्ट किया जाता है |
Insert Excel Worksheet |
- |
यह किसी डॉक्यूमेन्ट में स्प्रेडशीट को डालने अथवा जोड़ने का कार्य करता है। |
Office Assistant |
F1 |
यह 'Help topics and tips' देता है जिसके द्वारा कार्य को पूरा किया जाता है। |
Mail Recipient |
- |
दस्तावेज की अंतर्वस्तु (content) को e-mail के रूप में भेजने का कार्य करता है। |
Zoom |
- |
यह किसी सक्रिय Document के Display को 10% से 400% तक बढ़ाने या घटाने का कार्य करता है। |
फॉर्मेटिंग टूलबार की-बोर्ड शॉर्टकट (Formatting Toolbar Keyboard Shortcuts)
टूल्स का नाम |
की-बोर्ड ऑपरेशन |
कार्य / विवरण |
Style |
Ctrl+Shift+S |
यह चयनित टेक्स्ट को अपने इच्छित शैली में ढ़ालने के लिए उसके Style में परिवर्तन करता है। |
Font |
Ctrl + Shift + F |
यह चुने गए टेक्स्ट के फॉन्ट में परिवर्तन करता है। |
Font Size |
Ctrl+ Shift+P |
चुने गए टेक्स्ट के फॉन्ट आकार में परिवर्तन करने का कार्य करता है। |
Italic |
Ctrl+I |
चुने गए टेक्स्ट को Italic (तिरछे टाइप) में परिवर्तित करने का कार्य करता है। |
Bold |
Ctrl+B |
चुने गए टेक्स्ट को थोड़े मोटे अक्षरों अर्थात् Bold में करता है। |
Underline |
Ctrl+U |
यह चुने गए टेक्स्ट को अंडरलाइन करने का कार्य करता है। |
Align |
Left Ctrl+L |
यह किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को बाँयें हाशिये (Margin) से रखता है या लिखना शुरू करता है। |
Centre |
Ctrl+E |
टेक्स्ट या पैराग्राफ को मध्य में रखने या भरने का कार्य करता है। |
Align Right |
Ctrl+R |
किसी टेक्स्ट या पैराग्राफ को दायें हाशिये से रखता है या लिखना शुरू करता है । |
Justify |
Ctrl+J |
यह किसी टेक्स्ट को बाँयें करने का कार्यतथा दाँयें Margin के बीच हर शब्दों के मध्य के जगह को समान रूप से बढ़ा या घटा कर फैलाता है। |
टेबल्स तथा बॉर्डर्स टूलबार के टूल्स का विवरण
टूल्स का नाम |
कार्य विवरण |
Draw Table |
यह डॉक्यूमेन्ट में टेबल बनाने का कार्य करता है, रो (Row) तथा कॉलम (Column) को माउस ड्रैग कर बनाया जा सकता है। |
Eraser |
यह टेबल के खानों के पंक्तियों को हटाने या समाप्त करने का कार्य करता है |
Line Weight |
इसके द्वारा टेबल के रेखाओं को पतला या मोटा किया जा सकता है। |
Line Style |
इसके द्वारा अलग-अलग तरह की रेखायें खींची जा सकती है। |
Border Colour |
यह बॉर्डर के रंग में परिवर्तन करता है। |
Fill Colour |
यह चुने गए वस्तु में रंग भरता है और अगर उसमें पूर्व में भरे गए रंग को हटाने परिवर्तित करने का कार्य करता है। |
Merge Cells |
यह किसी दो लगातार चयनित खानों की सामग्री को आपस में मिला देता है। |
Split Cells |
यह किसी चुने गए टेबल के खानों को रो तथा कॉलम में विभाजित करने का कार्य करता है। |
Insert Table |
यह डॉक्यूमेन्ट में टेबल को बनाता है। |
Align Top Left |
टेबल के कॉलम की सामग्री बायें ऊपर से लिखना शुरू करता है। |
Distribute Rows Evently |
यह सभी चुने हुए कॉलम तथा Cell को एक जैसी ऊँचाई में परिवर्तित करता है। |
Distribute Column Evently |
यह सभी चुने हुए कॉलम तथा Cell को एक जैसी चौड़ाई में परिवर्तित करता है। |
Table Auto |
यह पूर्व निर्धारित बॉर्डर फॉर्मेट तथा शेडिंग का उपयोग कर टेबल बनाता है तथा सामग्री (Content) के अनुसार अपने आप बदल जाते हैं। |
Sort Ascending |
यह बढ़ते क्रम में अथवा A से Z के रूप में चुने हुए चीजों को श्रेणीबद्ध टेबल के Cells कार्य करता है। |
Sort Descending |
यह चुने हुए चीजों को घटते क्रम या z से A के रूप में श्रेणीबद्ध करने का कार्य करता है। |
Change Text Direction |
यह टेक्स्ट करने की दिशा में बदलाव करता है। |
Auto Sum |
यह टेबल के Cells के मान को जोड़कर प्रदर्शित करता है। |
ड्रॉइंग टूलबार के टूल्स का विवरण
टूल्स का नाम |
कार्य विवरण |
Draw |
यह ड्राइंग में परिवर्तन करता है। |
Line |
यह रेखा खींचने का कार्य करता है। |
Arrow |
यह तीर लगी रेखा (-) खींचने का कार्य करता है। |
Rectangle |
आयत बनाने का कार्य करता है। |
Oval |
अंडाकार आकृति या वृत्त बनाने में प्रयुक्त होता है। |
Select Objects |
यह किसी ड्रॉइंग वस्तु का चयन करता है। |
Free Rotate Auto Shapes |
इसके द्वारा विभिन्न आकारों की सूची प्राप्त होती है जिसमें से किसी सेट का चयन करके माउस ड्रेग (Drag) कर किसी आकार को चुना जा सकता है। |
Text Box |
इसके द्वारा एक टेक्स्ट बॉक्स बनाया जाता है। |
Word Art |
इसके द्वारा Word Art डाला जाता है। |
कुछ अन्य टूल्स तथा की-बोर्ड शॉर्टकटटूल्स
टूल्स/की-बोर्ड |
शॉर्टकट कार्य/विवरण |
Ctrl +A |
पृष्ठ की सारी सामग्री का चयन करना। |
Ctrl+F |
Find Box को खोलना। |
Ctrl+ Shift+* |
प्रिन्ट नहीं हुए कैरेक्टर को दिखाना या छुपाना। |
Outside Borders |
यह किसी भी चुने हुए चीज के चारों ओर बॉर्डर बनाने या हटाने का कार्य करता करता है। यह फॉर्मेटिंग टूलबार का एक टूल है। |
Font Colour |
यह फॉर्मेटिंग टूलबार का टूल है जो टेक्स्ट के फॉन्ट के रंग में परिवर्तन करता है। |
Ctrl + Mouse wheel |
यह किसी डॉक्यूमेन्ट के Zoom in और Zoom out का कार्य करता है। |